कोविड नियमों की अनदेखी पर 52 लोगों के चालान
चम्पावत
कोविड नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है। बीते शनिवार को कोतवाली पुलिस ने एक ही दिन में 52 लोगों के चालान कर करीब नौ हजार रुपये का समायोजन शुल्क वसूल किया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 52 लोगों के चालान कर नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को कोरोना के खतरे को लेकर लोगों को आगाह किया। कहा कि संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।
