दबाव बनाने का आरोप
रुड़की। बेडपुर गाव के राशन डीलर मसरूर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। करोना काल मे किए गये राशन वितरण को लेकर कई बार मानव अधिकार आयोग से शिकायत की। तहसील प्रशासन सहित खाद्यपूर्ति विभाग ने जांच की। दावा किया कि कोई अनियमितता नहीं मिली। आरोप लगाया कि रंजिश रखने वाले कभी लाल कार्ड व कभी सफेद कार्ड बनवाने को कहते है। जबकी यह लोग इसके पात्र भी नहीं हैं। अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है।
