दुर्लभ पादप प्रजातियों के संरक्षण की दी जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रक) के एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के औषधीय एवं सगंध पादप के छात्र-छात्राओं ने हैप्रक की मुख्य नर्सरियों का भ्रमण किया। इस दौरान हर्बल गार्डन पोथीबासा, बनियाकुंड एवं अल्पाइन फील्ड स्टेशन तुंगनाथ में संरक्षित दुर्लभ एवं बहुमूल्य औषधीय एवं सगंध पादपों जैसे कुकटी, जटामांसी, अतीस, चोरू, फरण, ब्रह्म कमल आदि के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विजयकांत पुरोहित ने बताया कि दुर्लभ होती जा रही औषधीय पादपों की जितनी जानकारी छात्रों व शोधार्थियों को दी जाएंगी, भविष्य में इससे इन बहुमूल्य पादपों के संरक्षण में सफलता मिलेगी। संस्थान के निदेशक प्रो. एमसी नौटियाल ने शैक्षणिक भ्रमण को विवि के लिए जरूरी एवं पादपों को संरक्षित करने का कदम बताया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर बबीता पॉटनी, डा. विजय लक्ष्मी त्रिवेदी, करण सिंह रौथाण, प्रेम सिंह, अनूप सिंह, कमल पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *