अलकनंद नदी पर जल्द बनेगा नया झुला पुल: डीएम

नई टिहरी। तीर्थनगरी में अलकनंदा नदी पर बना झुला पुल जर्जर हो चुके है, झूला पुल के पुनर्निर्माण की स्थानीय लोग लगातार मांग करते आ रहे हैं। देवप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पौड़ी डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि अलकनंदा नदी पर बने झूला पुल का निर्माण जल्द किया जाएगा। पुल की डीपीआर पीडब्ल्यूडी द्वारा बना दी गई है, जल्दी टेंडर प्रक्रिया की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुल किसी भी जिले में आता हो उसको बनाने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है। डीएम ने लोगों से नये पुल के निर्माण तक पुराने पुल पर एक साथ अधिक संख्या में आवाजाही न करने को कहा। डीएम ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत देश के जिन 75 घाटों में कार्यक्रम होने हैं, उनमें देवप्रयाग का रामकुंड और श्रीनगर का अकलेश्वेर घाट शामिल हैं। आगामी दो अक्टूबर को घाटों पर आयोजित होने वाले कार्यकम का समापन होगा। देवप्रयाग नगर पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने इससे पूर्व जर्जर झूला पुल के निर्माण का मुद्दा पौड़ी डीएम के समक्ष रखा। मौके पर एसडीएम आकाश जोशी, परियोजना प्रबंधक एसके राव, ईओ रघुवर राय, प्रो. एमचंद्र शेखर, विक्रम लिंगवाल, धनजय भट्ट, डॉ.शैलेंद्र उनियाल, रूपेश गुसाईं, कमला डंगवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *