रानीखेत में एक हफ्ते बाद पेयजल की समस्या समाप्त

अल्मोड़ा। रानीखेत नगर में करीब एक सप्ताह से चली आ रही पेयजल समस्या अब नियंत्रण में आ गई है। रविवार को पानी की पर्याप्त आपूर्ति होने से नागरिकों ने राहत की सांस ली। रानीखेत नगर क्षेत्र को छावनी परिषद की देवीढूंगा पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। करीब एक हफ्ता पूर्व तेज बारिश के दौरान योजना के स्रोत में सिल्ट आने से नगर क्षेत्र में पानी आपूर्ति गड़बड़ा गई थी। छावनी परिषद के वर्क सुपरवाइजर ईश्वर सिंह ने बताया कि सिल्ट हटने के बाद अब पर्याप्त पंपिंग होने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू हो गई है। अब पेयजल संबंधी कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *