एजेंसी से चालक-परिचालक की भर्ती के विरोध में रोडवेज कर्मी मुखर

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम में एजेंसी से चालक परिचालकों की भर्ती को लेकर रोडवेज कर्मियों में भारी आक्रोश है। विरोध में आज यानी सोमवार को उत्तराखंड रोडवेज एम्प्लॉयज यूनियन से जुड़े कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। डिपो कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अल्मोड़ा शाखा अध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारी लगातार एजेंसी से चालक परिचालकों की भर्ती का विरोध कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों ने भारी रोष है। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रांतीय आह्वान पर विरोध में एक दिवसीय कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांग नहीं पूरी होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, चालक परिचालकों की हड़ताल में जाने से रोडवेज सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। जिससे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *