ऋषिनगरी में डेंगू के दो मरीज मिले
ऋषिकेश। शहर में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में एक सप्ताह में डेंगू के मरीजों की संख्या चार हो गई है। ऐजिटरी मच्छर के काटने से फैलने वाला डेंगू वायरस फैलता जा रहा है। शुक्रवार को चन्द्रभागा निवासी 35 वर्षीय युवक और सर्वहारानगर निवासी 50 वर्षीय एक महिला में डेंगू के लक्षण पाये जाने पर दोनों को उनके परिजनों ने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई। शहर में एक सप्ताह में डेंगू पीड़ित मरीजों का आकंड़ा चार पहुंच गया है। राजकीय अस्पताल एवं निजी नर्सिंग होम में लोग बुखार होने पर डेंगू की जांच भी करा रहे हैं। निर्मल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐजिटरी मच्छर के काटने के मामलों में इजाफा हो सकता है। इसलिये सतर्कता बरतनी जरूरी है।
