अगली सदी में दुनिया स्वीकार करेगी भारत का नेतृत्व: निशंक

रुड़की।  सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश आजाद होते समय भारत के लोगों में जो उत्साह और जुनून था। आज आजादी के 75 साल बाद लोगों में वही जज्बा, वही उत्साह है। खासकर युवाओं में देशभक्ति का जोश दिख रहा है। सांसद ने दावा किया कि अगली सदी में भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। भाजपा ने शनिवार को लक्सर नगर में हर घर तिरंगा अभियान शुरूआत की। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार सांसद डॉ. निशंक ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में भारत की छवि व छाप बदली है। पहले जो देश भारत को आंख दिखाते थे, आज वही भारत से दोस्ती करना चाहते हैं। दावा किया कि आने वाली सदी पूरी तरह से भारत व भारतवासियों की होगी और पूरी दुनिया में भारत का नेतृत्व स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली अभियान ने देश भर के लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई है। इस अभियान को देश के हर राज्य, हर शहर व हर गांव में समर्थन मिल रहा है। इसके बाद उन्होंने हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मौजूद भाजपाइयों ने घर, घर घूमकर लोगों को तिरंगे ध्वज वितरित किए। उन्होंने 15 अगस्त तक यह ध्वज अपने घर पर लगाने की अपील भी लोगों से की। नगर में कई जगह लोगों ने रैली का स्वागत भी किया। रैली में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नपा अध्यक्ष अंबरीष गर्ग, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी, बिशनपाल कश्यप, डॉ. अजय गुप्ता, राजवीर कश्यप, डेविड मुखिया, शोभाराम प्रजापति, पृथ्वी सिंह राणा, जसवीर बसेड़ा, डॉ. महीपाल, राहुल गर्ग, प्रमोद चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *