शिविर में 220 बच्चों ने कराई दांतों की जांच
रुड़की। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब रुड़की की ओर से गणेशपुर स्थित कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर का उद्घाटन मेयर गौरव गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़कर अपने प्राण गंवाने वाले लोगों की वजह से आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस पर्व में हमें उनकी कुर्बानी को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों को तिरंगे वितरित किए गए। दिल्ली से आई चिकित्सक शालिनी शर्मा ने 220 बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें दवाइयां भी वितरित की। इसके अलावा अन्य चिकित्सकों ने शुगर,ब्लड प्रेशर आदि की जांच भी करवाई गई। रोटरी क्लब द्वारा कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को 10 सीलिंग फैन भेंट किए गए। इसके साथ ही मेयर गौरव गोयल एवं चिकित्सक शालिनी शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष बीके शर्मा, सचिव एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सुभाष सरीन, सुंदरलाल, सत्येंद्र तोमर, डॉक्टर आईजी कंसल, मायाराम भट्ट, हर्ष प्रकाश काला, प्रेम सरीन, सरिता देवी, श्वेता शर्मा,आयुषी वर्मा, नीतू शर्मा, शालिनी, गगन सरीन, वंदना मोहन आदि लोग मौजूद रहे।
