केंद्रीय विद्यालय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

देहरादून। जिले के 15 केंद्रीय विद्यालयों में मंगलवार से शुरू हो गईं। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में में देहरादून संभाग के लगभग 1600 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ भाग लेने एवं खेलों के क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा करने का संदेश दिया। संभाग की खेल प्रभारी एवं सहायक आयुक्त सुकृति रेवानी ने भी सभी खिलाड़ियों शुभकामनाएं दीं। बीरपुर में अंडर 14 फुटबॉल मुकाबलों में रायवाला, आईएमए एवं अपर कैम्प ने अपने अपने मुकाबले जीत कर क़्वाटर फाइनल में प्रेवेश किया। जिसमें रायवाला से सुनील थापा ,अपर कैम्प से अर्पित एवं श्रेय थापा,आईएमए से आदित्य ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एमएस असवाल ने किया। इस दौरान प्राचार्या उमा चंद्रा, प्रतियोगिता के आब्जर्वर रमेश चंद , खेल शिक्षक प्रमोद कुमार ,नबील अहमद , डीएम लखेड़ा, एस डी मीणा , गुंजन श्रीवास्तव, आरती उनियाल, राणा कादिर , समीक्षा एवं सुमित आदि शिक्षकगण उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *