मांगों को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन  

देहरादून। शिमला बायपास रोड क्षेत्र के बड़ोवाला में कुछ परिवारों का रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अन्य मांगे भी उठाई गई। बसपा जिला अध्यक्ष स्पर्श प्रलियान में नेतृत्व में क्षेत्र के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति के परिवारों के 100 साल से चल रहे रास्ते व पानी को रोके जाने, महंगाई बेरोजगारी व मुद्दों पर ज्ञापन दिया। यहां कहा कि बड़ोंवाला में अनुसूचित जाति के परिवारों का मामला दबंगों के बढ़ते प्रभाव के कारण उग्र रूप लेता जा रहा है। इस दौरान दिन प्रतिदिन डीजल पेट्रोल, गैस की दरों में तेजी से होती वृद्धि, आम जनता के दैनिक प्रयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी तेजी से होती वृद्धि पर आक्रोश जताया। महंगी शिक्षा के कारण अनुसूचित जाति- जनजाति के बच्चों को पुन वंचित रखने की साजिश। महंगी शिक्षा के पश्चात भी बेरोजगारी के कारण बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ की साजिश की बात कही। नौकरियों में सरकारीकरण खत्म करके व निजीकरण लागू करके आरक्षण को पूरी तरह समाप्त करने की साजिश करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *