परिसीमन के विरोध में 8 जुलाई को जुलूस निकालने का निर्णय
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक की 25 ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल करने के प्रस्ताव का ग्रामीणों की ओर से विरोध जारी है। सोमवार को परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक की। आठ जुलाई को परिसीमन के विरोध में विशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया। बैठक में बड़सीमी के प्रधान हरीश रावत, खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, किशन सिंह, नवीन बिष्ट, मनोज जोशी, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र बिष्ट, हरेद्र शैली, आनंद कनवाल, हर्ष कनवाल, धीरेंद्र गैलाकोटी आदि ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
