विधायक पांडे ने किया बुक्सा जनजाति के मेधावियों को सम्मानित
रुद्रपुर। बुक्सा आदिम जनजाति कल्याण सेवा समिति खेमपुर की ओर से बुक्सा जनजाति के मेधावियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक अरविंद पांडे ने हाईस्कूल और इंटर में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले जनजाति के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सीमित संशाधनों में चुनौतीपूर्ण परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण करना गौरव की बात है। इससे यह स्पष्ट होता है कि बुक्सा जनजाति समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए अग्रसर है। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और शब्द कोष प्रदान कर सम्मानित करने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अध्यक्षता समिति के सचिव स्वरूप सिंह व संचालन कन्हई सिंह ने किया। यहां कृषि मण्डी समिति गदरपुर उपाध्यक्ष लाखन सिंह, डा. श्याम सिंह, अनूप सिंह, संजय सिंह, मंगल सिंह आदि रहे।
