अधूरे काम पूरे करने को डीएम को सौंपा ज्ञापन
देहरादून। पूर्व विधायक राजकुमार ने गुरुवार को शहर की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी से बरसात के कारण हो रहे नुकसान से अवगत कराया। शीघ्र मुआवजा आवंटित करने की मांग रखी।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में राजकुमार ने बताया कि कई वर्षों से शहर में स्मार्ट सिटी का कार्य चल रहे हैं। अभी कई कार्य पूरे नहीं हुए हैं। इस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पलटन बाजार, घंटाघर क्षेत्र में जगह-जगह स्मार्ट सिटी की टाइलें उखड़ गई हैं। दुकानों में जलभराव हो रहा है। राहगीरों को आवागमन में समस्याएं आ रही हैं। निवेदन किया कि शीघ्र ही स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जाए। नदी-नालों की सफाई कराई जाए। प्रभावितों को समय पर उचित मुआवजे आवंटित किए जाएं। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सुनील कुमार बांगा, अशोक कोहली, संजय शर्मा, राजेश उनियाल, शेखर कपूर, शिवम गुप्ता, तरुण महर्वा, हिमांशु कटारिया आदि मौजूद रहे।
