गुजरात में जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी, आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

रुड़की। गुजरात विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर लक्सर में भाजपाइयों ने जमकर खुशी मनाई। एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सहदीप सिंह ने तहसील परिसर के बाहर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निपेंद्र चौधरी ने भी संगठन कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय पर खुशी मनाई। जितेंद्र चौधरी, राजवीर कश्यप, बिशन पाल कश्यप, अरविंद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, शिवम कश्यप, मोहित वर्मा आदि ने भी गुजरात में भाजपा की जीत पर खुशियां मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *