हुड़दंग करते चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। सोडा सिरौली क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि सोडा सरौली में नदी किनारे कुछ युवकों के हुड़दंग करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां चार युवकों को समझाने की कोशिश की। वह नहीं माने तो गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शुभम (22) निवासी सोना उखीमठ रुद्रप्रयाग हाल पता आमवाला रायपुर, सुदीप शाह (21) निवासी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग हाल पता ईश्वर विहार रायपुर, अनूप कुमार (22) निवासी गुलाबनगर बरेली हाल पता ईश्वर विहार रायपुर और प्रियांशु (19) निवासी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग हाल निवासी ईश्वर विहार, रायपुर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। चारों का मेडिकल कराया तो नशे में धुत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ सीआरपीसी 151 के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *