पुलिस ने एक वारंटी पकड़ा
पिथौरागढ़। थल पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा है। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भादवि की धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी बुंगाछीना म्योली निवासी सन्तोष नगरकोटी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
