कोठला गांव में एक बार फिर से गुलदार की दहशत

पौड़ी। पौड़ी जिले के पाबौ ब्लाक के सपलोड़ी और भट्टी गांव में गुलदार की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि गुलदार अब भरी दोपहरी को कोठला गांव के आसपास दिखाई देने लगा है। जिससे ग्रामीणों में एक बार फिर से दहशत का माहौल है। कोठला गांव में मंगलवार की दोपहर को करीब दो बजे गांव के पास ही एक गुलदार आ धमका। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के हो-हल्ला करने के बाद भी गुलदार वहां से नहीं हटा। इस दौरान युवाओं ने गुलदार की चहल कदमी अपने मोबाइल पर कैद कर ली। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सपलोड़ी और भट्टी गांव में महिलाओं को निवाला बनाने के बाद अब गुलदार कोठला गांव के आसपास भी दिखाई दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में एक बार फिर से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीण सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि आए दिन गांव में गुलदार के दिखाए देने से ग्रामीणों में दहशत बनी है उन्होने वन विभाग से जल्द ही गांव को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *