सौर ऊर्जा पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
अल्मोड़ा
रानीखेत में सौर ऊर्जा पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। इसमें 29 युवा शामिल हुए। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे। मंच के निदेशक जोगेंद्र बिष्ट ने कहा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार प्राप्ति के भी अवसर मिल रहे हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक आकिफ फारूकी, नीतीश राय, आनंद सिंह जलाल, रवींद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे।
