लहरों की मदद से स्वेज में फंसा जहाज निकाला जाएगा

स्वेज

स्वेज नहर में फंसे विशालकाय जहाज की कंपनी ने कहा है कि शनिवार को समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों की मदद से जहाज को निकालने की कोशिश की जाएगी। जापानी कंपनी शोइ किसेन केके का ‘द एवर गिवन’ जहाज स्वेज शहर के समीप नहर में फंस गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया। यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए अहम है।
शोइ किसेन के अध्यक्ष युकीतो हिगाकी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब ऊंची लहरें उठनी शुरू होगी, तो नौकाओं और कर्मचारियों की मदद से जहाज को निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम यातायात अवरुद्ध करने और बड़ी परेशानी खड़ी करने के लिए माफी मांगते हैं।’’ शोइ किसेन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने जहाज का भार कम करने के लिए उसके कंटेनरों को हटाने पर विचार किया है, लेकिन यह बहुत मुश्किल अभियान है। कंपनी ने कहा कि अगर जहाज को बाहर निकालने की कोशिशें विफल हो जाती है तो वह इस विकल्प पर विचार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *