लंढौरा में 10 घंटे नहीं आई बिजली

रुड़की।  लंढौरा बिजली घर में ट्रांसफार्मर बदलने से बुधवार को दस घंटे तक बिजली संकट रहा। कस्बे समेत 13 गांवों के लोग गर्मी से बिलबिलाते रहे। बिजली आपूर्ति ठप से लोगो को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। बुधवार को लंढौरा बिजली घर पर पुराने 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह साढ़े 12 एमवीए का ट्रान्सफार्मर बदला गया। जिसके चलते कस्बे व लंढौरा बिजली घर पर निर्भर 13 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। मेंटीनेंस के चलते प्रतिदिन शट डाउन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ मयंक पंत ने बताया कि बिजली घर पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर साढ़े 12 एमवीए का ट्रान्सफार्मर रखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *