मेयर ने जन सुविधा काउंटर को देखा
रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम परिसर में उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए तैयार किए गए टीन शेड, स्थाई बैंच और पंखे के काउंटर की व्यवस्था का जायजा लिया। मेयर ने निगम कर्मचारियों के साथ हाउस टैक्स और अन्य बिल जमा कराने के लिए जनता की सुविधा के लिए बनाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि जनता की काफी समय से यह मांग चली आ रही थी कि हाउस टैक्स, बिजली बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को धूप एवं बारिश में खड़े होकर अपने-अपने बिल जमा कराने पड़ते थे। यहां बैठने की सुविधा मिलने से उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वह बिना परेशानी के अपने बिलों को जमा करा सकेंगे।
