भारत रत्न पं० गोविंद बल्लभ पंत को याद किया
रुड़की। केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर में भारत रत्न प्राप्त पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्या समेत समस्त अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित गए। प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका सैनी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं छात्राओं को बताया कि हमें अपने महापुरुषों को आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चलना चाहिए। साथ ही विद्यालय में सभी वर्ग की बालिकाओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया
