एबीवीपी ने बीएफए में सीटें बढ़ाने की मांग उठाई
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीएफए में सीटों की मांगों को एबीवीपी मुखर हो गई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन को ज्ञापन सौंप बीएफए में 25 सीटें बढ़ाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा अगर जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते वर्ष बीएफए में 50 से 55 सीटें थी, लेकिन इस बार परिसर ने सीटें घटाकर 40 कर दी हैं। जिसके चलते कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गये हैं। इस दौरान उन्होंने बीएफए में 25 सीटें बढ़ाने की मांग उठाई। कहा अगर उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। यहां आशीष जोशी, ललित कनवाल, देवाशीष धानिक, सुमित परिहार, नकुल थथोला, पवन ठाकुर, नीरज बिष्ट, दीपक कैड़ा आदि रहे।
