किशोरी के अपहरण में दो युवकों पर केस दर्ज

रुड़की। लक्सर के एक गांव में रह रहे परिवार की सोलह साल की किशोरी एक कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी ने एक अध्यापक के पास ट्यूशन भी लगा रखा है। शनिवार 20 अगस्त को स्कूल से आने के बाद किशोरी ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। ट्यूशन खत्म होने के काफी देर बाद तक भी किशोरी घर नहीं लौटी। तभी से किशोरी के परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि गांव के ही जॉनी तथा अंशुल नाम के युवक किशोरी को जबरदस्ती अपने साथ ले गए हैं। इस पर किशोरी के परिजन दोनों युवकों के घर गए, पर युवक वहां नहीं थे। बाद में किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि किशोरी और दोनों आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *