हर घर तिरंगा अभियान को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने तैयारी बैठक की। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 9 से 11 जुलाई को महानगर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाकर जनसामान्य में देशभक्ति की भावना बढ़ाने का कार्य होगा। 11 से 13 जुलाई तक रघुपति राघव राजा राम, वंदे मातरम जैसे भजन एवं गीत गाते हुए महानगर के भाजपा कार्यकर्ता प्रभात फेरी निकालेंगे। 13 से 15 अगस्त तक सरकारी भवनों, संस्थाओं के कार्यालयों के साथ ही घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, सतेंद्र नेगी, सचिन गुप्ता, अंनत सागर गिरी, सौरभ गिरी, राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *