कोरोना केसों की रफ्तार जारी, आज मिले 142 पॉजिटिव-देहरादून में सर्वाधिक केस

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 142 नए मरीज मिले और 38 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1140 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून में 94, नैनीताल में 15, उत्तरकाशी में 11, अल्मोड़ा में दो, चमोली में एक, चम्पावत में एक, हरिद्वार में छह, पौड़ी में दो, टिहरी में सात, यूएस नगर में तीन नए मरीज मिले हैं।
रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 1018 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 914 सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य में संक्रमण की दर 13.45 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से नीचे गिर गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *