अखिल भारतीय किसान सभा एक अगस्त से करेगी आंदोलन

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय किसान सभा फाटा मंडल का नवां मंडल सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें फाटा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर जसपाल लाल को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक अगस्त आंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया।
राइंका फाटा में आयोजित कार्यक्रम में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल ने झंडारोहण के साथ किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की। सम्मेलन में पर्यवेक्षक किसान सभा के प्रान्तीय महामंत्री गंगाधार नौटियाल ने सम्मेलन का उदघाटन करते हुए कहा कि किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल 1936 को स्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुई। उस दौर में किसान सभा ने देश में चल रहे आजादी के आंदोलन में बढ़ चढकर भाग लिया। और देश को अंग्रेजी सामाज्यवाद से आजादी दिलाई थी। और देश की आजादी दिलाकर देश के किसान एवं खेती के हक हकूक दिलाए गए। कहा कि वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश घूम घूमकर जनता से वादा किया था। आप हमारी सरकार बनाओ हम देश से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगार को समाप्त करने के साथ कालाधन वापस लाएंगे, लेकिन आज तक यह वादे पूरे नहीं हो सके। देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। किसान सभा ने निर्णय लिया गया कि अब किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 1 अगस्त से 15 अगस्त तक संघन विरोध की कार्यवाही शुरू की जाएगी। 8 अगस्त को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल सचिव विजय सिंह गदनवाण ने संगठन की रिपोर्ट पेश की। सम्मेलन में 27 सदस्यीय मंडल कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष जसपाल लाल, उपाध्यक्ष गुडडी देवी व कविता देवी, मंडल सचिव विजय सिंह गदनवाण, सह सचिव सरिता देवी व राजेन्द्र राणा, कोषाध्यक्ष प्रताप लाल को चुना गया। इसके अलावा बीस लोगों को सदस्यों में शामिल किया गया। इस अवसर पर किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल, किशोर सिंह सजवाण, सीटू के जिलामंत्री वीरेन्द्र गोस्वामी, विक्रम लाल, किरन देवी, पीतांबर दत्त, प्रेम सिंह, देवेन्द्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *