बीमारी से तंग युवक गंगनहर में कूदा

 

रुड़की। बीमारी से तंग युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। बहादराबाद निवासी 22 वर्षीय युवक का काफी समय से उपचार चल रहा है। परिजन दोपहर के वक्त युवक को लेकर रुड़की आए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे के आसपास युवक ने परिजनों की मौजूदगी में भागकर सीधा गंगनहर में छलांग लगा दी। परिजनों ने शोर मचा कर लोगों को मौके पर बुलाया। लेकिन तब तक युवक गंगनहर में डूबकर लापता हो चुका था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गंगनहर इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि 22 वर्षीय युवक निवासी बहादराबाद परिजनों के साथ रुड़की आया था। परिजनों की मौजूदगी में युवक ने गणेशपुल के पास से गंगनहर में छलांग लगा दी। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक बीमार होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *