पंचायत चुनाव के आरक्षण पर उठाए सवाल

 

रुड़की। पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन सचिव काजी निजामुद्दीन ने पंचायत चुनाव के आरक्षण पर सवाल उठाए। इसी बहाने उन्होंने बसपा विधायक पर भी निशाना साधा। शनिवार को मोहल्ला किला स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए जो आरक्षण सूची जारी हुई है उसमें कई खामियां है। जिसे कांग्रेस ने जिला स्तर और राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत कराया है। लेकिन मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने नाथू खेड़ी के आरक्षण पर कोई सवाल नहीं उठाया। इस ग्राम सभा में अनुसूचित जाति के लोग ही मतदाता हैं। इस दौरान विनीत आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष चौधरी इस्लाम, फरमान खान, नवाज काजमी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *