शहरी निकाय चुनाव के लिए 13 पर्यवेक्षक तैनात

शिमला

राज्य चुनाव आयोग ने शहरी निकाय चुनाव के लिए 13 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। तैनात किए गए पर्यवेक्षक चार नगर निगमों और छह नगर पंचायतों की चुनावी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखेंगे।  देवेंद्र कुमार रतन को सोलन नगर निगम का पर्यवेक्षक बनाया गया है। रतन से 9418560960  नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। विजय कुमार धर्मशाला नगर निगम चुनाव के पर्यवेक्षक होंगे। उन्हें 9816442637 मोबाइल नंबर अलॉट किया गया है। इसी तरह मंडी नगर निगम के पर्यवेक्षक विनय कुमार मोबाइल नंबर 9882712010 और पालमपुर नगर निगम के पर्यवेक्षक प्रशांत सरकेक 98055 97569 मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *