पुलिस कई लोगों को हिरासत में कर रही पूछताछ

 

मिल्कीपुर-अयोध्या,

कुमारगंज क्षेत्र के कटघरा गांव में वृद्ध की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत का मामला पूरी तरह से गरमा गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश पांडे ने गहन छानबीन करते हुए घटना के खुलासे के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए है। थाना क्षेत्र के कटघरा अंतर्गत पूरे छेदी गांव निवासी 60 वर्षीय राम चरन बीते दो दिन पूर्व रात करीब 10 बजे घर से खाना खाकर गांव से करीब 500 मीटर दूर कटघरा गांव के पास स्थित भीटा पर जानवरों के लिए बनाए गए पशुशाला के पास रोज की तरह सोने गया हुआ था। सुबह 7 बजे तक रामचरन के घर न पहुंचने पर परिजन उनकी खोज में भीटा स्थित पशुशाला पर पहुंच गए थे। रामचरन को मृत अवस्था में देख परिजनों में कोहराम मच गया था और गांव में सनसनी फैल गई थी। मृतक रामचरन के पुत्र रामप्रसाद, शिवप्रसाद, जयप्रकाश बसिलसिले रोजी रोजगार मजदूरी हरियाणा प्रांत के अंबाला शहर गए थे। उनके घर पर न मौजूद होने के कारण घटना की सूचना मृतक के भाई मोतीलाल ने कुमारगंज पुलिस को दी थी,सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुमारगंज वीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ कटघरा पूरे छेदी गांव पहुंच गए उन्होंने परिजनों से पूछताछ करते हुए मृतक का शव कब्जेे में लेते हुए पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। उधर घटना के बाद मृतक केे बेटे शिव प्रसाद ने मामलेे में मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात केे विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि वृद्ध की मौत के मामलेे में हत्या पूरी तरह से क्लियर है। उधर वृद्ध की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद स्पष्ट हो गया है जिसमें गला दबाने से मौत का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *