यात्रा व्यवस्था में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। जिले में चल रही केदारनाथ धाम यात्रा को अभी तक सकुशल सम्पादित कराने के लिए यात्रा व्यवस्था ड्यूटी के लिए तैनात अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने गौरीकुंड में नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ स्वप्न किशोर को केदारनाथ धाम का प्रतीक स्वरूप मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ स्वप्न किशोर सिंह द्वारा गौरीकुंड में कैम्प कर जनपद स्तर पर बनाए गए सुपर जोन प्रभारियों (क्षेत्राधिकारी रैंक के अधिकारियों) का प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए त्वरित निर्णय लिए गए। अधीनस्थ पुलिस बल का मनोबल उच्च बनाए रखा गया एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। अपनी ड्यूटी का सफलता पूर्वक संचालन किए जाने के लिए स्वप्न किशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ का जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार द्वारा आभार एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *