अमृत सरोवर का किया शिलान्यास
पौड़ी। एकेश्वर ब्लाक के गजेरा गजेरसैन में अमृत सरोवर के निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से जल संवर्द्धन व पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी आलोक भंडारी द्वारा गढ़ केसरी के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी केशर सिंह रावत व ताम्र पत्र प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी बलवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने ग्राम गजेरा व शिला मल्ला के पूर्व सैनिकों को देश सेवा के लिए सम्मानित किया।
