वॉशिंगटन सुंदर को बड़ा मौका, लंकाशर की तरफ से काउंटी क्रिकेट में कर सकते हैं डेब्यू

नईदिल्ली,

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस सत्र में लंकाशर की तरफ से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि सुंदर का काउंटी में खेलना हालांकि उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. भारत की ओर से सुंदर ने 4 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं. इस फॉर्मेट में वह 96 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं. वनडे फॉर्मेट के 4 मैचों में उन्होंने 5 शिकार किए हैं.

भारत के चेतेश्वर पुजारा इस सत्र में पहले ही डिवीजन दो में ससेक्स के लिए खेल चुके हैं. चेन्नई के रहने वाले 22 वर्षीय सुंदर के हाथ की चोट से लगभग ठीक हो चुकी है और वर्तमान में वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं.

वह जुलाई से काउंटी चैम्पियनशिप में तीन मैच खेल सकते हैं. इसके अलावा उन्हें 50 ओवरों के रॉयल लंदन कप में पूरे टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा. सुंदर पिछले साल जुलाई में उंगली में चोट लगने के बाद से लंबी अवधि के प्रारूप में वापसी कर रहे हैं.

चोटिल होने के कारण वह पिछले साल भारत के इंग्लैंड दौरे से और 2021 में इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण से बाहर हो गये थे. लंकाशर वर्तमान में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन एक की अंक तालिका में 108 अंकों के साथ सर्रे और हैम्पशर के बाद तीसरे स्थान पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *