पुलिस कर्मियों के लिए हो रहा भवन निर्माण

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर कोतवाली के अन्तर्गत कार्यरत पुलिस कर्मियों के लिए कोतवाली परिसर के पीछे खाली पड़ी भूमि पर तिमंजिला भवन निर्माण हो रहा है। आवासीय भवनों का निर्माण होने से पुलिस कर्मियों की वर्षो पुरानी आवास की समस्या से निजात मिलेगा। लगभग 3 करोड़ की लगात से पुलिस आवासीय भवन का निर्माण रहा है।
श्रीनगर पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए वर्षो से यहां आवासीय दिक्कत थी, उसको देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजने को कहा था, जिसके बाद प्रस्ताव पर स्वीकृति कराते हुए 3 करोड़ की लगात से आवासीय भवनों का निर्माण हो रहा है। आवास निर्माण पूर्ण होने के बाद पुलिस कर्मियों को आवास की दिक्कतें नहीं होगी। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने परिसर के पीछे चल रहे निर्माण कार्य के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आवास बनने से पुलिस कर्मियों को सहुलियत मिलेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, एसएसआई संतोष पैथवाल, सौरभ जैन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *