बृजवाल बने सीएम के नोडल अधिकारी
चम्पावत। ग्रामीण निर्माण विभाग रुद्रपुर के सहायक अभियंता केदार सिंह बृजवाल को चम्पावत में सीएम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग देहरादून के मुख्य अभियंता स्तर एक की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। केदार सिंह बृजवाल को चम्पावत में विभागीय कार्यों के निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
