तमिल अभिनेता इंद्र कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

चेन्नई……
तमिल टेलिविजन इंडस्ट्री के अभिनेता इंद्र कुमार ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को फिल्म देखने के बाद अपने दोस्त के घर पर गए थे और वहीं उन्होंने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह इंद्र कुमार फांसी पर झूलते हुए पाए गए। इंद्र कुमार की आत्महत्या के बाद तुरंत पुलिस को खबर दी गई और उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। खबरों में बताया गया है कि इंद्र कुमार श्री लंका के रहने वाले तमिल थे। वह चेन्नई के एक रिफ्यूजी कैंप में 25 साल तक रहे थे। इंद्र कुमार को फिल्मों में अच्छा काम नहीं मिल रहा था और उनके अपनी पत्नी से भी संबंध ठीक नहीं थे जिसके कारण वह परेशान रहते थे। इंद्र कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा एक बच्चे को छोड़ गए हैं। अभी तक इंद्र कुमार की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस ने केस फाइन कर मामेल की जांच शुरू कर दी है। इंद्र कुमार का कोई सूइसाइड नोट भी नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *