आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा

 

रुडकी। ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के पांच गांवों में छापेमारी कर 8 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अवर अभियंता जंबल सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस दौरान इकबाल निवासी खाताखेड़ी, रुखसाना और बिलकिस निवासी पाडली गेंदा, गुलबहार, नजमा और शहजाद निवासीगण बलेलपुर, नितिन निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, प्रीतम निवासी मानकपुर आदमपुर को एलटी लाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इस दौरान चोरी में प्रयोग किए जाने वाली बिजली केबिल को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि ऊर्जा निगम की तहरीर के आधार पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *