शिविर में योजनाओं की जानकारी दी

 

देहरादून। जिला उद्योग केंद्र ने अरदास समाज कल्याण और हिंदू युवा वाहिनी के सहयोग से बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया। इसमें लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वरोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी गई। कारमन स्कूल डालनवाला में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि विधायक खजान दास ने कहा कि सरकार ने कई योजनाएं संचालित कर रखी है। लोगों को उनका लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, संजय श्रीवास्तव, हिंदू वाहिनी के गोविंद वाधवा, कमलप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *