योगाभ्यास करने से होते हैं स्वस्थ- डा. रावत

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार से योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों एवं एमबीबीएस छात्र व कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर योग के गुर सीखे। एक सप्ताह तक मेडिकल कॉलेज में योग शिविर का आयोजन रहेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. बीपी नैथानी, पूर्व दर्जाधारी अतर सिंह असवाल, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, विनय घिल्डियाल ने दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेडिकल कॉलेज में योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। कहा कि योगाभ्यास से मानव शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ होता है। इसलिए सभी को अपने हर दिन के क्रिया-कलापों में योग के लिए भी समय निकाला चाहिए। उन्होंने योग शिविर आयोजित करने पर आयुष शिक्षा विभाग का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डॉ. सुरेन्द्र सिंह सहित मेडिकल कॉलेज के समस्त छात्र व डॉक्टर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *