नगर में किया सुंदरकांड और जूस वितरण कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग। स्थानीय युवाओं ने मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया, जबकि प्रसाद के साथ ही जूस वितरण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को नगर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत डोभाल के साथ स्थानीय लोगों के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जबकि इसके बाद प्रसाद एवं जूस वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रसाद एवं जूस ग्रहण किया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, दीपक भंडारी, बृजू सिंह, नरेंद्र खन्ना, सचिदानंद नौटियाल, गोपी राणा, नरेश नौटियाल, सौरभ थपलियाल, लक्ष्मण बिष्ट, राजेश थपलियाल, केशव नौटियाल, श्याम सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *