दूसरे दिन भी वाहनों को इधर से उधर लेकर दौड़ते रहे लोग

रुड़की। पेट्रोल का संकट दूसरे दिन भी शहर में जारी रहा। कई पंपों के बंद होने पर लोग दिन भर इधर-उधर अपने वाहनों को लेकर दौड़ते रहे। जिन पंपों पर पेट्रोल मिला। वहां भारी भीड़ जमा रही। धक्का-मुक्की और गहमागहमी के बीच लोगों ने अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाया। कई लोग वाहनों को पैदल लेकर भी पंप पर आते नजर आए। किसी को भी पंप से बोतल और केन में पेट्रोल नहीं मिला।
शहर में दो दिनों से पेट्रोल का संकट गहराया है। शहर में इंडियन ऑयल समेत अन्य कंपनियों के 10 से अधिक पेट्रोल-डीजल पंप है। सोमवार को शहर के कई पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया था। जिन पेट्रोल पंप पर तेल मिल पाया। वहां पर भारी भीड़ उमड़ थी। जो देर रात तक जारी रही। इसके साथ ही मंगलवार को पेट्रोल का संकट जारी रहा। सिविल लाइंस के दो पेट्रोल पंप समेत अन्य पंप पर पेट्रोल न होने का बोर्ड लटका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *