मुख्यमंत्री धामी की जीत पर मनाया जश्न

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत उपचुनाव में जीत पर शुक्रवार को कैंट विधानसभा कार्यालय में जश्न मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर ने समस्त मंडल पदाधिकारियों और पार्षदों के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। विधायक सविता कपूर ने चंपावत की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी चंपावत की जनता के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता ने विकास को चुना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम देखेंगे कि चंपावत विकास की और बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री संतोष कोटियाल, शेखर नौटियाल, महिला मोर्चा महामंत्री रीता विशाल, पार्षद संजय सिंघल, महिंद्र कौर कुकरेजा, अमिता सिंह, अंकित अग्रवाल, रमेश काला, मीरा कठैत, ओमेंद्र भाटी, सोनू, बाबूराम, अर्चना पुंडीर, कमल राज, हिमांशु गोगिया, अतुल बिष्ट, सूरज बिष्ट, मनोज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के उपचुनाव को भारी मतों से जीतने की खुशी में भाजपा ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा उपचुनाव को भारी बहुमतों से जीतने पर खुशियां मनाई व शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया। भाजपा मसूरी मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा उप चुनाव जीतने पर शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की व मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में भाजपा की जीत पार्टी की नीतियों व विकास की जीत है। मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि यह जीत भाजपा के लिए बड़ी अहम थी जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने दिनरात एक किया। जबकि कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई लेकिन अब जनता भी समझ चुकी है कि कांग्रेस डूबती हुई किस्ती है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल महामंत्री कुशाल राणा, पुष्पा पडियार , जसोदा शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवााल, चंद्रकला सयाना, राजेश्वरी नेगी, विरेंद्र राणा, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, नीति शर्मा, मनमोहन कर्णवाल, धनेंद्र पुंडीर, ओपी थपलियाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *