उत्तराखंड में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित, 79 एक्टिव केस

 

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 1 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गया है।वहीं, एक्टिव केस की संख्या 79 पहुंच गई है।राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.82% है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,846 मामले सामने आ चुके हैं।जिसमें से 89,224 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.10% है।वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 7, अल्मोड़ा में 1, हरिद्वार में 1, पौड़ी में 1, टिहरी में 1 और उधम सिंह नगर में भी 1 नया कोरोना संक्रमित मिला हैं।इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ कोरोना मुक्त हो गया है।

वैक्सीनेशन: प्रदेश में शुक्रवार को 10,299 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है।अभी तक कुल 83,95,025 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,04,773 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है।जबकि 5,20,670 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को 3,60,737 पहली डोज और 1,71,859 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *