कोचिंग जा रही युवती से छेड़छाड़

काशीपुर। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग जा रही युवती के साथ मनचले से छेड़छाड़ कर दी। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सतपाल पुत्र सुन्दर सिंह ने पहले उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। बदनामी के डर एवं आरोपी के माफी मांगने पर केस दर्ज नहीं कराया गया था। 12 मई की सुबह आठ बजे उसकी बेटी पुलिस भर्ती की कोचिंग क्लास में शामिल होने के लिए जसपुर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सतपाल ने उसकी बेटी को रोक कर धमकाया। जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाने की बात कही। हाथ पकड़ लिया, शोर मचाने पर वह छेड़छाड़ करने लगा। ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गया। व्यक्ति ने बताया है कि उसकी बेटी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। अब वह खुद अपनी बेटी को बाइक से कोचिंग सेंटर छोड़ने जाते हैं। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ग ई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *