धारचूला के छात्र-छात्राओं को दिया रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण

 

पिथौरागढ़। सीएमबीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम ने धारचूला के छात्र-छात्राओं को पांचवें चरण का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के तहत गुरुवार को कुमाऊ मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने युवाओं को प्रात: योग प्राणायाम की जानकारी दी । उसके बाद प्रार्थना, हिमालय बचाओ शपथ, राष्ट्रगान किया गया। सिद्धेश्वर मंदिर, मसान बाबा मंदिर, गुरना देवी मंदिर परिसर और मसान बाबा मंदिर घाट में पौधो की सिंचाई की गई। बाद में छात्र छात्राओं ने सरयू नदी में नदी रेस्क्यू कार्यक्रम के तहत फिलिप रिफिलिप, रिवर क्रॉसिंग की। घाट से चमगाड तक 5 किलोमीटर का सरयू नदी में रिवर रन भी किया गया। छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण रिवर गाइड राजेंद्र सिंह ,अजय धामी, वेद प्रकाश भट्ट, और मास्टर ट्रेनर भुवन सिंह दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *