नशे के दुष्परिणाम बताए
चम्पावत। दयानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को गुरुवार को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। साथ ही तंबाकू उत्पाद अधिनियम उल्लंघन की धाराओं के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ कार्यक्रम के तहत चम्पावत से आए काउंसलर हरीश पांडेय और सोशल वर्कर हरीश भट्ट ने दयानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को तंबाकू मुक्त की शपथ दिलाई। यहां विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य, प्रधानाचार्य माहेश्वरी पांडेय, मीनाक्षी शर्मा, गायत्री कृपा, साक्षी, सुरजीत, आशीष, निर्मला, ज्योति, काजोल, दुर्गा नीलम, काजल आदि मौजूद रहे।
