मतदाता जागरुकता अभियान चलाया

चम्पावत। टनकपुर में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक त्रिलोचन जोशी, शिक्षक भुवन शंकर पांडेय ने स्वीप रथ के साथ बस्तिया, आमबाग, छीनीगोठ, टनकपुर बाजार, पिथौरागढ़ चुंगी आदि स्थानों में जाकर मतदाताओं से आने वाले उपचुनाव में बढ़-चढ़ कर भगीदारी करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कल्पना आर्या, लक्ष्मण सिंह, पूजा जोशी, गोविंद नरियाल, शंकराचार्य जोशी, निर्मला खर्कवाल, दीपा भंडारी, पुष्पा गहतोड़ी, गीता धामी, पल्लव जोशी, रचित वल्दिया, अकबर अली, पवन कुमार, ओम प्रकाश, राजेन्द्र बिष्ट, निशा यादव और नंदन कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *