दून में सुबह बारिश, ओले भी गिरे, तापमान में भी गिरावट

देहरादून। देहरादून शहर में सुबह 10 बजे से ही आसमान में काले बादलों का डेरा बन गया, जिससे शहर में विजिबिलिटी काफी कम हो गई। 11 बजे शहर में बारिश शुरू हो गई थी जो लगभग एक घण्‍टे चली। इस बारिसक के कारण शहर का जन जीवन थम गया लोग बारिस से बचने  के लिए ठिकाना ढूंढते रहे । सुबह की इस झमाझम बारिश  से तापमान में भी गिरावट आई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुबह 11 बजे शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। जबकि मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा था। शहर के अनेक हिस्सो में ओलावृष्टि होने की भी सूचना है। बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आया। सुबह 9:00 बजे करीब खिली हल्की धूप के बाद आसमान में काले बादल छा गए। शहर में तेज हवाएं चलनी शुरु हो गई। इस दौरान रोड पर  लोग अपने काम जाने के लिए निकले ही थे कि हल्‍की बूदा बांदी होने लगी।  देखते ही देखते 11 बजे झमाझम बारिस ने शहर को तरबतर कर दिया। एक घण्‍टे तक चली इस बारिस ने शहर को ठंड का एहसास दिला दिया। इस बीच कई जगह पर पानी भर गया और निगम की पोल खुल गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *